आईटीएम विवि अगले दौर में
ग्वालियर. भारतीयविद्यापीठ पुणे में खेली जा रही वेस्ट जोन बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में आईटीएम यूनिवर्सिटी ने अपना विजयी अभियान जारी रख अगले दौर में जगह बना ली है। प्रतियोगिता में विजयी रथ पर सवार आईटीएम ने अपने पहले मुकाबले में विक्रम यूनिवर्सिटी उज्जैन को हराया।
इस रोमांचक मुकाबले में आईटीएम ने उज्जैन के 37 अंक के जवाब में 57 अंक बनाकर जीत हासिल की। इसके बाद खेले गए दूसरे मुकाबले में एमएस यूनिवर्सिटी उदयपुर और आईटीएम की टीम आमने-सामने हुईं। कांटे के इस मुकाबले में आईटीएम ने उदयपुर को जमकर टक्कर दी। पहले मैच में मिली जीत से उत्साहित आईटीएम ने दूसरे मुकाबले में बिना कोई मौका गंवाए एमएस यूनिवर्सिटी उदयपुर के खिलाफ 30 के बदले 35 अंक बनाकर जीत अपने नाम कर ली।