पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेघों से...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेघों से...

बारिश से गिरा पारा, ठंड बढ़ी: ग्वालियरमें पिछले 24 घंटे में हुई बारिश से दिन का तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस पर गया। यह सीजन का सबसे ठंडा दिन माना जा रहा है। शुक्रवार को दिन का तापमान 22.1 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन के तापमान में आई गिरावट से ठिठुरन भरी सर्दी की शुरुआत के संकेत मिले हैं। अंचल में शुक्रवार रात नौ बजे से रुक-रुककर हो रही बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान गिरने से सर्दी बढ़ गई। सर्द हवाओं से पैदा हुई ठिठुरन से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। कृषि विज्ञानियों के अनुसार खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों, चना अरहर की फसल के लिए बारिश अमृत के समान है।

भाजपाविधायक...

सोशलमीडिया पर यह ऑडियो रिकार्डिंग शुक्रवार रात सामने आई। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है। विधायक के इस ऑडियो ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रतापसिंह गुर ने इस ऑडियो को लेकर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए चौहान पर कार्रवाई की मांग की है।

कोईसफाई नहीं दी : भास्करने जब विधायक चौहान से मोबाइल पर बात की तो उन्होंने कहा मुझे इसकी जानकारी नहीं है। बात खत्म करते-करते वे फिर बोले हम ऐसी बातों का टेंशन भी नहीं करते।

पार्टीने पल्ला झाड़ा :ऐसे किसीऑडियो की जानकारी नहीं है, ही मैंने सुना है, इसलिए उस बारे में कुछ नहीं कह सकता। वैसे पार्टी किसी जनप्रतिनिधि के जरिये धन संग्रह नहीं करती। ऑडियो में ऐसा कहा गया है तो वह संबंधित की व्यक्तिगत बात हो सकती है।

- श्याम बंसल, जिला भाजपा अध्यक्ष

एफआईआर दर्ज हो

विधायक ने करोड़ों की रिश्वत लेने की बात स्वीकार की है। विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। हम राज्यपाल से मिलकर शिकायत करेंगे। -प्रेमचंदगुड्डू, पूर्वसांसद, कांग्रेस