रतलाम उज्जैन कॉर्पो. फाइनल में
भोपाल . म.प्र.बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में आगा क्लब में खेली जा रही मप्र. सीनियर स्टेट बास्केटबॉल स्पर्धा में रतलाम कॉर्पोरेशन ने भोपाल जिले को 45-26 तथा उज्जैन काॅर्पोरेशन ने सतना जिले को 67-61 से हारकर पुरुषों के फाइनल प्रवेश किया। महिला वर्ग में नीमच एलएनआईपी ग्वालियर के मध्य खिताबी टक्कर होगी। महिला वर्ग के सेमीफाइनल में नीमच ने भोपाल काॅर्पोरेशन को 67-45 से शिकस्त दी। नीमच की ओर से कप्तान मोनिका ने 31, अमिषि ने 20 अंक बनाए। भोपाल कार्पोरेशन से कृतिका ने 13 नेहा ने 12 अंक अर्जित किए। दूसरे सेमीफाइनल में एलएनआईपी ग्वालियर ने जबलपुर को 71-51 से हराया। ग्वालियर की ओर से रिमी ने 26 नीमा ने 20 अंक तथा जबलपुर की साक्षी पांडे ने 21 अंक बनाए।
परिणाम : क्वार्टर फायनल पुरुष वर्ग : उज्जैन कार्पोरेशन विवि इंदौर कार्पोरेशन 95-79, रतलाम कार्पोरेशन विवि एसटीसी जबलपुर 53-29, सतना जिला विवि एसटीसी भोपाल 49-42, भोपाल जिला विवि भोपाल कार्पोरेशन 59-51