तकनीकी समिति के लिए अजय गुप्ता चयनित
ग्वालियर| मप्रताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव एवं राष्ट्रीय रेफरी अजय गुप्ता का चयन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप की तकनीकी समिति के लिए हुआ है। इंदौर में 20 सितंबर से आयोजित इस चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए श्री गुप्ता शनिवार को ग्वालियर से रवाना होंगे। जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव अक्षय केन ने बताया कि इस समिति में अजय के अलावा भोपाल से दुर्जीत सिंह, मालती प्रेमकुमार, लक्ष्मण सिंह, विदिशा से रवि लोधी और छिंदवाड़ा से नितिन के नाम शामिल हैं।