प्रकृति-अनंदिता फाइनल में
मेजबानखिलाड़ी प्रकृति बनवानी अनंदिता मित्रा यहां खेली जा रही ऑल इंडिया रैंकिंग टैलेंट सीरीज टेनिस चैंपियनशिप के खिताब के नजदीक पहुंची। अंडर 18 आयु वर्ग के पहले सेमीफाइनल में प्रकृति ने अपने ही शहर की अनन्या झा को 6-2, 6-1 से तथा दूसरे मुकाबले में ग्वालियर की ही अनंदिता मित्रा ने इंदौर की पान्या भल्ला को 6-2, 6-0 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। अब यह दोनों खिलाड़ी खिताब के लिए एक-दूसरे का मुकाबला करेंगी। वहीं इसी आयु के बालक वर्ग में ग्वालियर के प्रतीक उपाध्याय ने इंदाैर के आदित्य को 6-3, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।
ग्वालियर चंबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में सिटी सेंटर स्थित टेनिस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित चैंपयनिशप में बुधवार को खेले गए दिन के पहले मुकाबले में इंदौर के अनमोल यादव ने अपने ही शहर के रूशांक को 7-5, 3-6, 7-5 से तथा भोपाल के उदित यादव ने दिव्यांश शर्मा को 6-3, 6-1 से हराकर अंडर 18 आयु वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसी आयु वर्ग में इंदौर के आकाश नंदवाल ने ग्वालियर के उत्कर्ष तिवारी को 6-2, 6-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल के लिए अपना स्थान पक्का किया।
अंडर 14 आयु वर्ग में ग्वालियर के कुश अरजरिया ने यहीं के ही अभिमन्यु तोमर को 6-1, 6-2 से तथा इंदौर के नीलगरुड ने ग्वालियर के मुदित शर्मा को 6-3, 6-0 से, इंदौर के चैतन्य चौहान ने ग्वालियर के प्रतीक उपाध्याय को 3-6, 7-6, 6-3 से और भोपाल के गोरांग मिश्रा ने ग्वालियर के आयुष्मान अरजरिया को 6-3, 6-1 से मात देकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
ऑल इंडिया रैंकिंग टैलेंट सीरीज टेनिस चैंपियनशिप