पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमजोर कामकाज से चांदी 100 रु. टूटी

कमजोर कामकाज से चांदी 100 रु. टूटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर|पितृ पक्षके कारण इन दिनों सोने, चांदी का कारोबार सामान्य से कमजोर ही चल रहा है। दोनों कीमती धातुओं में मामूली तेजी-मंदी बनी हुई है। स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए मंदा होकर 27,350 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि जेवराती सोना पूर्व स्तर पर अपरिवर्तित रहा। चांदी कच्ची पूर्ववत टिकी रही जबकि चांदी पक्की में 100 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इसके भाव 41,600 रुपए प्रति किलो बोले गए। उधर दिल्ली सराफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए घटकर 27,400 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 41,500 रुपए पर 100 रुपए घटी। वैश्विक बाजारों में चांदी 39 सैंट उछलकर 1875 सैंट प्रति औंस पर जा पहुंची। सोना भी 1238 डॉलर पर 2 सैंट बढ़ा।