मार्क लिमिट में उलझे फाइन आर्ट के छात्र
एक ही परीक्षा में पास होने के तीन पैमाने
^पुराना फॉर्मेटप्रिंट चला गया था
एकही परीक्षा में पास होने के तीन पैमाने नहीं हो सकते हैं। दरअसल, प्रिंटिंग के लिए गलती से पुराना फॉर्मेट चला गया था। पासिंग मार्क 25 ही हंै। हमने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है।
डॉ.स्वतंत्र शर्मा, कुलपति,राजा मानसिंह तोमर संगीत यूनिवर्सिटी, ग्वालियर
^आए दिनहोती है गलतियां
नियमानुसारउत्तीर्ण होने के लिए प्रश्न-पत्र के कुल अंकों का एक तिहाई हासिल करना जरूरी होता है। 70 नंबर का एक तिहाई 23 होता है। यूनिवर्सिटी ने मार्कशीट पर न्यूनतम 25 अंक प्रकाशित कर 23 नंबर वाले कई छात्रों को फेल कर दिया। यूनिवर्सिटी में आए दिन इस तरह की गलतियां होती रहती हैं, जिससे छात्रों को परेशान होना पड़ता है।
शशिकांतमुंडी, प्राचार्य,शासकीय ललित कला संस्थान, इंदौर