पीपीटी की फीस लौटाएगा व्यापमं
डीबीस्टार नेगत 29 अगस्त के अंक में \\\"प्री-फार्मेसी टेस्ट के नाम पर शासन ने ठगा\\\' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इस मामले का खुलासा किया था। खबर छपने के बाद व्यापमं ने फीस वापसी के लिए एक कमेटी गठित की। कमेटी ने निर्णय लिया कि कियोस्क चार्ज छोड़कर शेष राशि आवेदकों को वापस करनी चाहिए। जिसके बाद व्यापमं ने आवेदकों से तीन अक्टूबर तक कियोस्क सेंटर पर अपना एप्लीकेशन नंबर, ट्रांजेक्शन आईडी तथा बैंक का आईएफएससी कोड अपलोड करने के लिए कहा है।
गौरतलब है कि बी.फार्मा डी.फार्मा की प्रवेश परीक्षा कराने के लिए व्यापमं ने प्रति आवेदक 500 रुपए फीस जमा कराई थी, लेकिन निर्धारित समय-सीमा में परीक्षा नहीं हो पाई। देरी के कारण तकनीकी शिक्षा विभाग को दिक्कत रही थी, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 15 अगस्त तक कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी थी। जिसके कारण तकनीकी शिक्षा विभाग ने इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर मेरिट बना कर आवेदकों को फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन दे दिए।
डीबी स्टार के खुलासे के बाद कार्रवाई