पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्मार्ट प्लानिग से बनेगी स्मार्ट सिटी

स्मार्ट प्लानिग से बनेगी स्मार्ट सिटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़कों से हटें ठेले, घूमने को मिलें पार्क

2

1

लश्करदक्षिण क्षेत्र में सड़कों के किनारे खड़े ठेले ट्रैफिक में सबसे बड़ी बाधा हैं। इसके अलावा तंग गलियों में बसे इस पुराने शहर में दुकानों के बाहर रखा सामान भी पैदल यात्रियों वाहन चालकों का रास्ता रोकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में रहने वालों की स्थिति यह है कि उन्हें अपने घर तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ती है। ऐसे में ठेला व्यवसायियों को स्थान उपलब्ध कराकर रोड पर होने वाला कारोबार बंद कराना जरूरी है। आवासीय क्षेत्रों में खुलीं भैंस डेयरियां और आवारा पशु दुर्घटना और गंदगी का सबब बन रहे हैं। इन्हें शहर से बाहर किया जाना चाहिए। बाजार और आवासीय क्षेत्रों का विस्तार तो होता जा रहा है, लेकिन बच्चों के खेलने, बुजुर्गों और महिलाओं के घूमने के लिए पार्क नहीं हैं। आवासीय क्षेत्रों में सरकारी भूमि तो हैं, उन्हें पार्क के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। इसके अलावा सीवर लाइनें चाेक रहना और इसके कारण गंदे पानी की सप्लाई होना भी आम समस्या है। ड्रेनेज की व्यवस्था होने से सबसे खराब स्थिति बरसात के समय बनती है। स्वर्ण रेखा हमारे शहर का मेन ड्रेनेज थी। इसके दोनों ओर दीवार बनवाने से बरसात का पानी रुक जाता है। जब तक ड्रेनेज का काम प्रॉपर नहीं होता तब तक पुरानी व्यवस्था को लागू करते हुए स्वर्ण रेखा की दीवार में निर्धारित दूरी पर होल करा दिए जाएं ताकि बरसात का पानी लोगों के घरों में घुसे।

लक्ष्मीगंज क्षेत्र स्थित बूचड़खाने को आबादी क्षेत्र से बाहर करने के लिए केंद्र राज्य सरकार से पत्राचार किया जाएगा। मेहंदी वाले सैयद क्षेत्र में जो सरकारी जमीन है, उस पर पार्क बनाने के प्रयास किए जाएंगे। विकास कार्यों में क्षेत्रीय निवासियों की भागीदारी के लिए मोहल्ला सुधार समितियों का गठन जरूरी।

स्वर्ण रेखा पर पुल पार्किंग बनाकर ट्रैफिक की समस्या का समाधान किया जाए: >तंगबाजारों में सड़क किनारे खड़े होने वाले ठेला व्यवसायियों को हॉकर्स जोन में भेजा जाए। > अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। >महाराज बाड़ा का लोड कम करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में बाजार विकसित किए जाएं। >सड़क निर्माण के दौरान तकनीकी अधिकारी गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें।

^जनकगंज सब्जी मंडी के पास गंदगी की समस्या है। निगम के कर्मचारी नियमित सफाई नहीं करते।