पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व विधायक रघुवीर बाबूजी को दी श्रद्धांजलि

पूर्व विधायक रघुवीर बाबूजी को दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व विधायक रघुवीर बाबूजी को दी श्रद्धांजलि

ग्वालियर| सामाजिकएकता विकास समिति के तत्वावधान में कांग्रेस के पूर्व विधायक स्व. रघुवीर सिंह बाबूजी की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को मुरार स्थित माधवराव सिंधिया पार्क में शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि देने वालों में अशोक सिंह, दर्शन सिंह, मुन्नालाल गोयल, पारस जैन, अविनाश यादव, पार्षद देवेंद्र पाठक, हरीसिंह यादव, शीतल प्रसाद सोन, अनिल गाेयल आिद शामिल हैं।

जम्मूबाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्रित की धनराशि

ग्वालियर| भाजपाद्वारा बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए धनराशि एकत्रित की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी भवन पर एकत्रित होकर महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, गस्त का ताजिया, पाटनकर बाजार एवं दौलतगंज क्षेत्र में धनराशि एकत्रित की। इस मौके पर देवेश शर्मा, बृजेंद्र सिंह जादौन, जयप्रकाश राजौरिया, अरुण कुलश्रेष्ठ, अजय अरोरा, राकेश गुप्ता आिद मौजूद थे।

ग्वाविसका स्थापना दिवस समारोह 2 को

ग्वालियर| सामाजिकसंस्था ग्वालियर विकास समिति का 38वां स्थापना दिवस समारोह 2 अक्टूबर को फूलबाग स्थित गांधी उद्यान में आयोजित किया जाएगा। समिति की नई सदस्यता के लिए आवेदन पत्र राजेश आप्टीकल जयेंद्रगंज, वैष्णो ट्रेवल्स लक्ष्मणपुरा पड़ाव, चाचा स्टोर्स जयेंद्रगंज और हजीरा चूड़ी मार्केट स्थित रोमियो टेलर्स पर नि:शुल्क उपलब्ध है। यह जानकारी अिभयान समिति के संयोजक डॉ. सीपी लाडकानी ने दी।

नईसड़क पर बाइक-ऑटो टकराए, हंगामा

ग्वालियर| जनकगंजथानाक्षेत्र स्थित नई सड़क पर ऑटो और बाइक में टक्कर होने के बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इससे हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। बाद में यहां पर जनकगंज और इंदरगंज पुलिस पहुंच गई और झगड़ने वालों को थाने ले आई। जनकगंज थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। घटना बुधवार रात लगभग आठ बजे की है।

वाहनचोरों से पूछताछ करने आई लखनऊ पुलिस : कोतवालीथाने में एक महीने पहले पकड़े गए वाहन चोरों से पूछताछ करने के लिए लखनऊ पुलिस ग्वालियर आई थी। लखनऊ में अप्रैल माह में बोलेरो चोरी हुई थी, इसको कोतवाली थाने की पुलिस ने बरामद किया था।

बुजुर्गमहिला लापता: महोबाउप्र से इलाज कराने के