पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाद के साथ आपको सेहतमंद भी रखते हैं ताजा पिसे मसाले

स्वाद के साथ आपको सेहतमंद भी रखते हैं ताजा पिसे मसाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खानेका स्वाद बढ़ाने वाले मसालों में सेहत का राज छुपा होता है। इनमें कई घरेलू औषधीय मौजूद रहती हैं। साथ ही बॉडी की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है, लेकिन अब यह मसाले ही सेहत पर विपरीत असर डाल रहे हैं। हाल ही में जीवाजी यूनिवर्सिटी के फूड एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने एक रिसर्च की है। इस रिसर्च में पता चला है कि ज्यादा समय के पिसे हुए मसालों में न्यूट्रीशियल पॉवर कम हो जाती है, ऐसे में यह सेहत और स्वाद दोनों पर खरे नहीं उतरते हैं। जेयू के फूड एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रो. आरएम अग्रवाल का कहना है कि जो लोग खड़े मसालों को पिसवाकर 20 से 25 दिन में यूज करते हैं, उन मसालों में न्यूट्रीशियल पॉवर ज्यादा रहती है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के अंतर्गत संचालित साइंस सेंटर के प्रभारी डॉ. राजसिंह कुशवाह का कहना है शहरवासियों में मसालों के प्रति अवेयर करने और मसाला गार्डन की जुड़ी जानकारी देने के लिए पहल शुरू की गई है। इसके अंतर्गत साइंस सेंटर में लोगों को मसालों की पौध उपलब्ध कराएगा।

health suggestion

एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में मसाला गार्डन के लिए तैयार पौधे।

शहरवासियोें को मसाला गार्डन तैयार करने के लिए एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने पहल की है। इसके लिए यूनिवर्सिटी के साइंस सेंटर ने लहसुन, प्याज, मिर्च, धनिया और मैथी की पौध तैयार की है। इन्हें खासतौर पर छोटी जगह पर लगा सकते है। इसके अलावा लोगों को गार्डन तैयार करने के साथ पौध लगाने की विधि का भी डेमो दिया जाएगा।

जीरा

इसमेंलौह तत्वों का अच्छा स्रोत होता है। यह इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखता है। जीरा डाल कर उबाला गया पानी पेट संबंधी प्रॉब्लम को दूर करता है।

हल्दी

इसमेंकरक्यूमिन नाम का प्राकृतिक तत्व होता है, जो सूजन कम करने में मदद करता है। हल्दी एंटीऑक्सिडेंट के रूप में भी काम करती है।

धनिया

इसमेंविटामिन बी-16, विटामिन सी, फोलेट्स, विटामिन ए, मैगनीज, कैल्शियम, पोटेशियम और आयरन मौजूद होता है। ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करते हैं।

इलायची

अतिरिक्तसुगंध और स्वाद देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सांस की बदबू और पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में काम आती है। मधुमेह रोगियों के लिए इलायची बहुत लाभदायक होती है।

लाल मिर्च

इसमेंमौजूद एंटीऑक्सिडेंट बुरे कोलेस्ट्रॉल से बचाव