- Hindi News
- मणिपुर में छात्रों की सुरक्षा के लिए कलेक्टर का गृह विभाग को पत्र
मणिपुर में छात्रों की सुरक्षा के लिए कलेक्टर का गृह विभाग को पत्र
नेशनलइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नाेलॉजी (एनआईटी) में मारपीट कर बंधक बनाए गए ग्वालियर मध्य प्रदेश के छात्रों की सुरक्षा के लिए कलेक्टर ने प्रदेश के गृह विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। ग्वालियर के एक छात्र के भाई ने मंगलवार को कलेक्टर एसएसपी को पत्र देकर अपने भाई मध्य प्रदेश के अन्य छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने उनका ट्रांसफर कराने के लिए शासन से पहल करने की मांग की थी।
एनआईटी मणिपुर में मारपीट कर बंधक बनाए गए ग्वालियर सहित मध्य प्रदेश, बिहार यूपी के छात्रों को अभी तक पूरी राहत नहीं मिली है। एनआईटी में अध्ययनरत ग्वालियर के छात्र के भाई चेतन कौशिक ने मंगलवार को कलेक्टर पी नरहरि एसएसपी संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर एनआईटी में प्रदेश के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शासन स्तर पर पहल कराए जाने की मांग की थी। ज्ञापन में मणिपुर में छात्रों के साथ आए दिन होने वाली घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है। छात्र एनआईटी के निदेशक रजिस्ट्रार में से एक को बदलने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि एक अधिकारी बाहरी रखा जाए। मारपीट से पीड़ित छात्र कुछ समय के लिए उन्हें अपने घर भेजने की स्वीकृति देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने उन्हें अभी घर जाने की स्वीकृति नहीं दी है।
सरकार की ओर से औपचारिकता
मणिपुर में मध्यप्रदेश के छात्रों के साथ मारपीट की घटना के बाद सरकार की ओर से अब तक कोई पहल किए जाने की जानकारी नहीं मिली है। घटना के दो दिन बाद मंगलवार की रात को मंत्री माया सिंह ने एक पीड़ित छात्र से बात की थी। उन्होंने छात्र की समस्या सुनने के बाद मदद करने का भरोसा भी दिया था, लेकिन पहल क्या हुई इसकी कोई सूचना नहीं है।