- Hindi News
- सड़क की सैंपल रिपोर्ट ठेकेदार के बिल में लगाएं
सड़क की सैंपल रिपोर्ट ठेकेदार के बिल में लगाएं
ग्वालियर| डामरऔर सीमेंट कांक्रीट रोड की गुणवत्ता की जांच करने के लिए सिर्फ औचक निरीक्षण किया जाए बल्कि रिपोर्ट को ठेकेदार के बिल में लगाया जाए, ताकि गुणवत्ता खराब होने पर उसका भुगतान रोका जा सके। यह बात सजग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बुधवार को नगर निगम कमिश्नर अजय गुप्ता को दिए ज्ञापन के माध्यम से कही। निगम कमिश्नर ने सजग प्रकोष्ठ की मांगों का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सजग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पवन अग्रवाल, निर्मल जैन, राजेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजीव जैन आदि मौजूद थे।