पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने सदर बाजार से ठेले हटाए, व्यापारी खुद हटवाएंगे अतिक्रमण

पुलिस ने सदर बाजार से ठेले हटाए, व्यापारी खुद हटवाएंगे अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| मुरारमें ट्रैफिक सुधार के लिए कारोबारियों की पुलिस के साथ हुई बैठक के परिणाम दिखाई देने लगे हैं। बुधवार को मुरार थाने की पुलिस ने सदर बाजार को ठेला मुक्त करा दिया। यहां पर ठेले हटवाने की कार्रवाई पुलिस ने सुबह से ही शुरू कर दी थी। अब व्यापारी संघों के पदाधिकारी कारोबारियों से सड़क तक दुकानें लगाने के लिए पत्र लिख रहे हैं। मुरार व्यापारी संघर्ष मोर्चा के पारस जैन का कहना है कि दो दिन बाद व्यापारी संघों के पदाधिकारी पुलिस के साथ अतिक्रमण हटवाने के लिए सड़क पर निकलेंगे।

मुरार के वीआईपी सर्किट हाउस में मंगलवार को पुलिस, नगर निगम के अफसरों के साथ कारोबारियों ने बैठक की थी और मुरार की ट्रैफिक सुधारने के लिए कुछ निर्णय भी लिए थे। पुलिस ने वादा किया था कि बुधवार से सदर बाजार में ठेले नहीं लगने देंगे। बुधवार की सुबह से ही पुलिस यहां सक्रिय हुई, जिससे ठेले नहीं लग पाए। यहां का ट्रैफिक भी दिन भर दुरुस्त रहा।