- Hindi News
- रेलवे स्टेशन पर डकैती की योजना बनाते चार पकड़े
रेलवे स्टेशन पर डकैती की योजना बनाते चार पकड़े
ग्वालियर| रेलवेस्टेशन पर डकैती की योजना बनाते चार बदमाशों को सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात जीआरपी स्टाफ ने धर दबोचा। बदमाश रात में दिल्ली की ओर से आने वाली मालवा एक्सप्रेस में चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने चारों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
रेलवे स्टेशन पर आगरा एंड में शेड के नीचे सोमवार मंगलवार की रात करीब 12.30 बजे चार बदमाशों द्वारा चोरी की योजना बनाने की सूचना जीआरपी स्टाफ को मिली थी। सूचना मिलते ही जीआरपी स्टाफ मौके पर पहुंचा तो वहां राहुल टोपा, बाली, गोलू और अनिल डकैती की योजना बनाते मिले। पुलिस को देख बदमाशों ने भागने का प्रयास किया लेकिन जीआरपी जवानों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों से पेचकस, प्लास, कटर और ब्लेड बरामद किया है।