पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिताब से एक कदम दूर हर्षित और रोहित

खिताब से एक कदम दूर हर्षित और रोहित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेजबानबॉक्सर हर्षित पाल और रीवा के रोहित विश्वकर्मा ने 60वीं राज्य स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है। अंडर 14 आयु वर्ग के बॉक्सिंग मुकाबले में हर्षित ने भोपाल के हिमांशु श्रीवास को तथा रोहित ने सागर के शुभम को हराकर खिताब के लिए अपनी चुनौती पेश की। बास्केटबॉल में बुधवार को खेले गए सीनियर वर्ग के मुकाबलों में भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया।

मुरार स्थित रामलीला मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता के अंतर्गत तीसरे दिन बास्केटबाॅल और बॉक्सिंग के मुकाबलों में बालक-बालिकाओं के बीच अच्छी भिड़ंत देखने को मिली। बॉक्सिंग के अंडर 14 आयु वर्ग में ग्वालियर के सचिन श्रीवास, राेनक राजौरिया, ललित मंडोलिया, अमन सिंह, सागर के चंद्रप्रताप, उज्जैन के संदीप, जबलपुर के करन गुप्ता तथा भोपाल के कमलेश ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। इसी तरह अंडर 17 आयु वर्ग में ग्वालियर के राहुल राठौर, भोपाल के राहुल घोष, उज्जैन के सुरेंद्र, जबलपुर के प्रियांशु दुबे और भोपाल के भूपेंद्र रावत ने अपने-अपने मुकाबले जीते। बास्केटबॉल के अंतर्गत खेले गए जूनियर बालिका वर्ग में भोपाल ने सागर, उज्जैन ने आदिवासी विकास, ग्वालियर ने जबलपुर तथा शहडोल ने रीवा को हराया। मिनी बालिका वर्ग में इंदौर ने आदिवासी विकास, जबलपुर ने नर्मदापुरम, ग्वालियर ने सागर, भोपाल ने शहडोल के खिलाफ जीत हासिल की। सीनियर बालिका वर्ग में भोपाल ने रीवा, ग्वालियर ने सागर, इंदौर ने शहडोल तथा जबलपुर ने नर्मदापुरम को हराया। इसी तरह जूनियर बालक वर्ग में भोपाल ने नर्मदापुरम, आदिवासी विकास ने शहडोल, जबलपुर ने सागर और इंदौर ने रीवा को हराया।