पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुजय और हिमानी बने चैंपियन

सुजय और हिमानी बने चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| कार्यालयमहालेखाकार के राष्ट्रीय खिलाड़ी सुजय चतुर्वेदी यहां खेली गई कृपालु स्मृति प्रथम जिला टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में चैंपियन बने। उन्होंने पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में पुष्पेंद्र पुरुषवानी को 3-2 से हराकर खिताबी सफलता हासिल की। वहीं महिलाओं में हिमानी चतुर्वेदी ने एलएनआईपीई की अनुमा को 2-0 से शिकस्त देकर चैंपियन बनी। बालक यूथ वर्ग में एलएनअाईपीई के हर्षित गुप्ता विजेता बने। एलएनआईपीई में हुई इस प्रतियोगिता का समापन ग्वालियर जिला टेबल-टेनिस संघ के अध्यक्ष दीपक सचेती एवं संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. नीरज कौल ने किया।

द्वितीयजिला रैंकिंग टेबल-टेनिस प्रतियोगिता 20 से : ग्वालियरजिला टेबल-टेनिस संघ के तत्वावधान में 20 सितंबर से शीला रानी स्मृति द्वितीय जिला टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एलएनआईपीई में खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए प्रतिभागी आयोजन सचिव सुदेश दहीवसे एवं सुयश चतुर्वेदी से संपर्क कर सकते हैं।