मुकेश चौबे का चार पदकों पर कब्जा
ग्वालियर| अखिलभारतीय बधिर खेलकूद प्रतियोगिता में ग्वालियर के मुकेश चौबे ने तैराकी में चार पदक जीतकर शहर का नाम राेशन किया। गुजरात के गांधीनगर में 10 से 14 सितंबर तक हुई इस प्रतियोगिता में मुकेश ने मप्र क्रीड़ा समिति इंदौर का प्रतिनिधित्व करते हुए तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीतकर ग्वालियर को यह स्वर्णिम सफलता दिलाई। इसके अलावा ग्वालियर से आलोक मिश्रा ने तैराकी और मुकुल गुप्ता ने लंबीकूद में अच्छा प्रदर्शन किया।