पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Across From The 3.55 Million Bags Of Business

कारोबारी के बैग से 3.55 लाख पार, कारोबारी ने कहा- ऑटो में हुई वारदात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. बदरवास से ग्वालियर आए एक कारोबारी के बैग से बदमाशों ने 3.55 लाख रुपए पार कर दिए। कारोबारी यहां इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने आया था। स्टेशन से ऑटो में बैठकर गश्त का ताजिया पहुंचे और वहां बैग चेक किया तो उसमें रखा वह छोटा बैग गायब था, जिसमें रुपए थे।

शिवपुरी के बदरवास कस्बे में रहने वाले गिर्राज गोयल के परिवार का बदरवास में ही इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार है। श्री गोयल पढ़ाई के साथ-साथ व्यवसाय में हाथ भी बंटाते हैं। रविवार सुबह 11 बजे वे सामान खरीदने शिवपुरी से ट्रेन से ग्वालियर आए। ट्रेन से उतरने के बाद वे स्टेशन के बाहर एक ऑटो में बैठे। ऑटो में पहले से दो युवक बैठे थे।
ऑटो से वे गश्त का ताजिया पहुंचे। यहां शिवा ट्रेडिंग कंपनी में पहुंचे और बैग खोलकर देखा तो उसमें छोटा बैग गायब था, जिसमें 3.55 लाख रुपए रखे थे। उन्होंने कहा कि रुपए ऑटो में पार हुए। पड़ाव टीआई सोम सिंह रघुवंशी ने बताया कि श्री गोयल के रुपए चोरी हुए हैं। मामला दर्ज कर लिया है।
दिनभर भटके थाने के फेर में, शाम को दर्ज हुआ मामला
वारदात के बाद श्री गोयल ने स्टेशन के आसपास ऑटो वाले को तलाशा। वह नहीं मिला तो वे पड़ाव थाने पहुंचे। पड़ाव थाने से उन्हें इंदरगंज थाने भेजा गया। वे कुछ परिचितों को लेकर इंदरगंज थाने पहुंचे। यहां पर पुलिस ने कहा कि मामला पड़ाव थाने में दर्ज होना चाहिए या कोतवाली थाने में। दाे घंटे तक इस पर विचार होता रहा कि मामला किस थाने में दर्ज हो। अंतत: पड़ाव थाने में शाम को मामला दर्ज हो सका।