पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ड्रिप चढ़ने के बाद मरीज की मौत, परिजन बोले-डॉक्टर की लापरवाही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड. प्राइवेट डॉक्टर ने मरीज को गलत ड्रिप चढ़ा कर इंजेक्शन लगा दिए। मरीज की क्लीनिक में मौत के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया, उसके बाद मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। साथ ही डॉक्टर को जेल भेजने की मांग भी अस्पताल प्रबंधन से की है।

फूल सिंह पुत्र पहलवान सिंह जाटव निवासी मनका बाग बवेड़ी से रविवार की सुबह माधौगंज हाट में डॉक्टर देवेंद्र शर्मा की क्लीनिक पर इलाज कराने के लिए पहुंचा। डॉक्टर ने मरीज के परिजन से कहा कि उसकी हालत गंभीर है ड्रिप चढ़ाने से कंट्रोल होगा। ड्रिप चढ़ते ही मरीज फूल सिंह की हालत बिगड़ने लगी, उसके बाद डॉक्टर ने इंजेक्शन भी लगाए। परिजन ने आरोप लगाया कि क्लीनिक में ही फूल सिंह ने दम तोड़ दिया, उसके बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रैफर किया था।
डॉक्टर ने ली है मेरे पति की जान
मृतक फूल सिंह की पत्नी जयवंती ने डॉ. देवेंद्र शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने गलत ड्रिप चढ़ा दी थी, जिसकी वजह से उसके पति की मौैत हो गई। हालत बिगड़ने के बाद उसके पति ने कहा कि शरीर में कंपन हो रहा है, डॉक्टर ने कहा कि कोई चिंता की बात नहीं है, लाइफ सपोर्ट के लिए इंजेक्शन लगा दूंगा। इंजेक्शन के बाद क्लीनिक के भीतर ही पति ने दम तोड़ दिया। उसके बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रैफर किया था।