पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Again Met Each Other Before Embracing Forgiveness

जीवाजी यूनिवर्सिटी में पहले एक-दूसरे को पीटा फिर गले मिलकर मांग ली माफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. जीवाजी यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग संस्थान में बुधवार को दो छात्र गुट एक बार फिर आमने-सामने आ गए। भरी क्लास में छात्रों के बीच जमकर लात घूंसे चले, जिससे क्लास में भगदड़ मच गई। कुछ शिक्षक व छात्रों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया तो छात्र संस्थान के भूतल पर आकर फिर भिड़ गए।
इस दौरान कुछ छात्रों ने बाहर से अपने साथियों को बुला लिया। शिक्षकाें ने फिर बीच-बचाव किया। इसके बाद प्रॉक्टर प्रो. एसके सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को सुना। प्रॉक्टर के समझाने पर छात्रों ने माफी मांगी और एक-दूसरे के गले मिलकर समझौता किया।

जेयू के इंजीनियरिंग संस्थान में दोपहर 12:30 बजे बीई थर्ड सेमेस्टर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच के छात्रों की क्लास जैसे ही खत्म हुई, बीई थर्ड सेमेस्टर केमिकल ब्रांच के छात्र उसी क्लास में पढ़ने के लिए घुस गए। इस दौरान केमिकल ब्रांच के छात्र शोर मचाने लगे। इस बात को लेकर बीई थर्ड सेमेस्टर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच के छात्र शरद चंदेरिया ने केमिकल ब्रांच के छात्र मनोज अहिरवार को ऐसा करने से रोका तो दोनों के बीच बहस हो गई।
देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान बीई के छात्र सिद्धार्थ अवस्थी व शिक्षकों ने बीच-बचाव किया तो छात्र शांत हो गए। इसके बाद मनोज ने बीई सातवें सेमेस्टर में पढ़ने वाले चचेरे भाई राकेश अहिरवार को फोन करके बुला लिया। फिर छात्रों के बीच संस्थान के भूतल पर फिर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के छात्रों को हल्की चोटें आई हैं।