पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Alcoholic Person Done Accident And 3 Died

बेटे के सामने मां-बाप को रौंदता रहा नशे में धुत नेता... फिर गाड़ी छोड़कर भाग गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड. बाइक पर सवार होकर अपने गांव कनावर से भिंड लौट रहे एक दंपति व उनके बेटे को शराब के नशे में धुत कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी ने इनोवा से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बेटा तो छिटककर दूर जा गिरा, लेकिन माता-पिता क्षतिग्रस्त बाइक के साथ कार में फंस गए। घटना मंगलवार देर रात भिंड-गोपालपुरा स्टेट हाईवे पर मानपुरा के पास की है।
इस हादसे के बाद कांग्रेस नेता ने भागने की जल्दबाजी में गाड़ी में फंसी बाइक व दंपति को अलग करने के लिए इनोवा तेज रफ्तार दौड़ा दी। इससे दंपत्ति के शव के टुकड़े हो गए। फिर भी जब बाइक व दंपत्ति फंसे रहे तो वे कार छोड़कर भाग निकले। यह दिल दहला देने वाला वाकया मृतक के भाई धीरेंद्र सिंह ने बुधवार की सुबह चक्काजाम के दौरान पुलिस व भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के सामने बयां किया।
कांग्रेस नेता के भाई को पकड़ लिया गया है
जिस वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मारी है, उसे कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी चला रहा था। पुलिस ने कांग्रेस नेता के भाई जितेंद्र सिंह को पकड़ लिया है। हादसे के बाद घायल योगेश ने भी अस्पताल में बताया था कि गाड़ी कांग्रेस नेता चला रहा था।
-सीबीएस रघुवंशी, टीआई, देहात थाना
कार से मिलीं शराब की बोतलें
> कांग्रेस नेता को बचाने के लिए पुलिस ने पैसे लिए हैं। इसलिए नामजद मामला दर्ज करने के बजाय अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
> पुलिस भी यह मान रही है कि गाड़ी कांग्रेस नेता चला रहा था, लेकिन मुकदमा उस पर दर्ज नहीं किया।
> आरोपी शराब के नशे में था। उसकी इनोवा से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है।