ग्वालियर| ढाई लाख रुपए देकर गजराराजा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले पांच हजार के इनामी एक और फर्जी छात्र प्रदीप जयंत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसने 2008 बैच में प्रवेश लिया था। पीएमटी में इसकी जगह सॉल्वर बैठा था।
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के प्रभारी एएसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि दो महीने पहले पकड़े गए रैकेट के सदस्य हरज्ञान विमल ने बताया था कि उसने सुरेंद्र मौर्य, गौरव चौधरी और प्रदीप जयंत का वर्ष 2008 में फर्जी तरीके से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश कराया था। इनमें से प्रदीप जयंत पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था।
गुरुवार सुबह पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। इसने बताया कि उसके पिता बिरखड़ी, गोहद के रहने वाले हैं। प्रदीप गांव के कुछ लोगों के जरिए हरिज्ञान विमल से मिला था। हरिज्ञान ने प्रदीप से ढाई लाख रुपए लिए। इसके बाद उसे परीक्षा देने नहीं जाना पड़ा और जीआरएमसी में प्रवेश मिल गया।
सात फर्जी छात्र बिरखड़ी गांव के: गोहद के बिरखड़ी गांव में रहने वाले सात ऐसे छात्रों को पुलिस पकड़ चुकी है, जिन्होंने फर्जी तरीके से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया था।