पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गृहमंत्री बाबूलाल गौर शताब्दी एक्सप्रेस से आए ग्वालियर, रात में पुलिस रही अलर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. पुलिस इफेक्टिव, अलर्ट और एक्शन में रहे इसलिए यहां पर आया हूं। यहां पर कैसा काम चल रहा है, इसकी समीक्षा करूंगा। इसके बाद ही यहां के कामकाज के बारे में कोई राय व्यक्त करूंगा। बुधवार की शाम शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आए गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने रेलवे स्टेशन पर संवाददाताओं से यह बात कही। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
गृहमंत्री श्री गौर को बुधवार की शाम को ग्वालियर आना था। इसके लिए पुलिस ने एक दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। वे किसी थाने का औचक निरीक्षण कर सकते हैं, इसलिए सुबह ही शहर के सभी थानों की सफाई करा दी गई।
पीएमटी घोटाले के सवाल पर नहीं दिया जवाब: फर्जी मेडिकल छात्रों के मामले में क्या कार्रवाई की जा रही है। यह किस दिशा में जा रही है और इस रैकेट के रसूखदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई ढीली क्यों है? इस सवाल का जवाब दिए बिना श्री गौर आगे बढ़ गए। बाद में उन्होंने कहा कि वे सारे मुद्दों पर गुरुवार को प्रेस से बातचीत करेंगे।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....