पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Badminton Then Kidnapped The Pretext Of Friendship

बैडमिंटन के बहाने दोस्ती फिर अपहरण, दुष्कर्म

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. सिटी सेंटर की पॉश कॉलोनी में रहने वाली कक्षा पांचवीं की 12 वर्षीय एक छात्रा को बीई का छात्र बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। यह कॉलोनी में अपने दोस्त के यहां जाता था, जहां छात्रा अपनी हम उम्र सहेलियों के साथ बैडमिंटन खेलती थी। यहीं पर दोनों के बीच दोस्ती हुई। इसके बाद फेसबुक पर इन दोनों के बीच चेटिंग होने लगी। एक दिन पड़ाव क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के यहां छात्रा गई तो बीई का छात्र उसका अपहरण कर ले गया।
मामला हाईप्रोफाइल था, इसलिए पड़ाव थाना पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और आरोपी छात्र का पीछा शुरू कर दिया। सिटी सेंटर में रहने वाली छात्रा 19 जनवरी को पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित अपने रिश्तेदार के घर आई थी। यहां से डबरा में रहने वाला टिंकल सरदार (20) उसे अपने साथ ले गया। वह एक निजी कॉलेज से कंप्यूटर साइंस से बीई कर रहा है। छात्रा की कॉलोनी में वह अपने दोस्त से मिलने के बहाने आता-जाता था।
छात्रा कॉलोनी में अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलती थी। यहीं पर टिंकल ने छात्रा से दोस्ती की और उसके साथ बैडमिंटन खेलने लगा। बाद मेंं फेसबुक पर दोनों के बीच चेटिंग होने लगी। टिंकल छात्रा को लेकर पहले चंडीगढ़ पहुंचा। यहां पर एक दिन रहने के बाद वह निकल गया। इसके बाद पुलिस को पता चला कि वह दिल्ली पहुंच रहा है। यहां भी पुलिस उसके पीछे पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह निकल गया।
यहां पुलिस ने इसके एक दोस्त को पकड़ा। उसने बताया कि टिंकल छात्रा को लेकर इंदौर गया है। गुरुवार रात इंदौर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। टीआई पड़ाव अनिल उपाध्याय ने बताया कि छात्रा ने उसके साथ दुष्कर्म की शिकायत की है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण करा लिया है।