पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Biggest Challenge Corruption And Nepotism

अपराधीकरण, शोषण, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद सबसे बड़ी चुनौती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. अपराधीकरण, शोषण, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद। समाज में आ रहीं बुराइयों के ये चार बड़े कारण हैं। ये चारों आज समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती हैं। इनसे निपटने और समाज में बदलाव लाने के लिए जनमत की जरूरत है। इसमें मीडिया भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
यह बात हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने सोमवार को कही। राज्यपाल बनने के बाद वे पहली बार मीडिया से रू-ब-रू थे। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े बदलाव जनमत से हुए हैं आैर इसी से लोकतंत्र मजबूत होता है।
अपराधीकरण के संबंध में चर्चा करते हुए श्री सोलंकी ने सीमा पार से आ रहे आतंकवाद का जिक्र भी किया। उनका कहना था कि 21वीं सदी में विकास सबसे बड़ा मुद्दा है। इसमें अपराधीकरण की कहीं कोई जगह नहीं होना चाहिए। शोषण के संदर्भ में उन्होंने कहा कि जहां, जिसे जो अधिकार मिलते हैं, वहीं वह शोषण करने में लग जाता है।
यही स्थिति भ्रष्टाचार आैर भाई-भतीजावाद की है। इस स्थिति को बदलने के लिए लोगों की सोच बदलनी होगी। मीडिया की भूमिका को लेकर श्री सोलंकी ने कहा कि आज किताबों के प्रति युवाओं की रुचि कम हो रही है लेकिन समाचार पत्र पढ़ने में उनकी रुचि है। ऐसे में समाज में बदलाव लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।
सिर्फ कानून बनाने से कुछ नहीं होगा
राज्यपाल श्री सोलंकी ने कहा कि बदलाव के लिए सिर्फ कानून बनाने से कुछ नहीं होगा। इस सिलसिले में उन्होंने एक कहानी सुनाई। कहानी इंग्लैंड के एक राजा की है। राजा कहीं जाने के लिए बग्घी पर सवार होकर निकलता था। उसकी देखा-देखी एक धनाढ्य भी वैसी ही बग्घी की सवारी करने लगा। राजा को यह नागवार गुजरा।
उसने अपने मातहतों से मशविरा कर कानून बना दिया कि राज्य में चार घोड़ों वाली बग्घी की सवारी राजा को छोड़कर अन्य कोई नहीं कर सकेगा। धनाढ्य व्यक्ति ने इसके बाद भी बग्घी की सवारी बंद नहीं की। कानून तोड़ने पर राजा ने उसे तलब किया, तब उसने अपनी पैरवी में कहा कि मेरी बग्घी में तोे तीन घोड़े आैर एक घोड़ी थी जबकि कानून में चार घोड़ों वाली बग्घी की सवारी करना मना है।