पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गौरव, अतुल व अमित ने भाजपा नेताओं के नाम लिए तो पुलिस ने साध ली चुप्पी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. प्री-पीजी और पीएमटी फर्जीवाड़े में व्यापमं से कनेक्शन रखने वाले गिरोह के सदस्यों ने पुलिस के सामने भिंड व मुरैना के कद्दावर भाजपा नेताओं और अफसरों के नामों का खुलासा किया है। इन लोगों ने व्यापमं में फर्जीवाड़े के जरिए अपने बेटे-बेटियों और रिश्तेदारों का मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराया था।
भाजपा नेताओं के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने चुप्पी साध ली है। पुलिस अफसर कहते हैं कि फर्जीवाड़े के आरोपियों ने कुछ बड़े नाम बताए हैं, लेकिन उनके बारे में तथ्य जुटाने और तस्दीक करने से पहले कुछ नहीं कहा जा सकता।

व्यापमं के कर्मचारियों के जरिए आंसर शीट के गोले काले करवाकर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलवाने वाले गिराेह के सदस्य गौरव भदौरिया, अतुल शर्मा और अमित शर्मा ने खुलासा किया है कि उन्होंने भिंड के एक भाजपा नेता के दामाद और दूसरे भाजपा नेता की बेटी को फर्जीवाड़े के जरिए प्रवेश दिलवाया था।
इसके अलावा मुरैना के एक भाजपा विधायक का नाम भी इन्होंने लिया है, जिसे रैकेट के बारे में जानकारी थी और इस फायदा भी अपने रिश्तेदारों को दिलवाया था। भाजपा नेताओं के नाम सामने आने के बाद मामले की जांच कर रहे पुलिस अफसरों ने चुप्पी साध ली है। एएसपी वीरेंद्र जैन कहते हैं कि कुछ नाम आरोपियों ने बताए हैं, इनके बारे में तस्दीक करवाई जा रही है।