पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इस नशे की लत में ऐसा खोया, ईमानदारी का पाठ पढ़ाने वाले की जेब पर ही मारा 'डाका'!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मौ/भिंड। स्कूल में अपना काम ईमानदारी से करने की सीख देने वाले शिक्षक को उसके शिष्य ने ही नहीं बख्शा। जीपीएफ की फाइल आगे बढ़ाने के लिए अपने गुरु से रिश्वत मांग ली। घटना भिंड जिले की मौ तहसील में शुक्रवार की है।

लोकायुक्त पुलिस ने 13 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए बाबू पंकज श्रीवास्तव को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वास्तव इस समय मौ के शासकीय कन्या हाईस्कूल में बतौर बाबू पदस्थ है। वह इसी काम के लिए रिटायर्ड हेडमास्टर यशवंत राजौरिया से पहले ही 25 हजार रुपए ले चुका था। राजौरिया ने बाबू को मौ के सरकारी प्राइमरी- मिडिल स्कूल में कक्षा एक से आठ तक पढ़ाया था।

अगली तस्वीरों में देखिए क्या हुआ बाबू का अंजाम, क्या उसे पैसे मिले या फिर बदनाम हो गया सरेआअम...