पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Camp Will Look Carefully Suspected Swine Flu Patient Suffering

स्वाइन फ्लू: कैम्प लगाकर ढूंढेंगे स्वाइन फ्लू के संदिग्ध पीड़ित मरीज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब उन क्षेत्रों में हेल्थ कैंप लगाएगा, जहां स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीज मिले हैं। इसके अलावा पिछड़ी बस्तियों में भी हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे। पहला कैंप न्यू संजय नगर में मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।

सीएमएचओ ग्वालियर की ओर से डीआरडीई में अब तक 19 सैंपल की जांच कराई गई है। जिसमें सात मरीजों को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। इनमें से पांच ग्वालियर के हैं, जिसमें एक की मौत हो चुकी है।
अब सीएमएचओ डॉ. अनूप कम्ठान ने स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीजों के क्षेत्रों में हेल्थ कैंप लगाने का निर्णय लिया है। डॉ. कम्ठान ने बताया कि मंगलवार को न्यू संजय नगर में और बुधवार को निबुआपुरा क्षेत्र में हेल्थ कैंप लगाकर लोगों की जांच की जाएगी।
संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आज आएगी
एक जूनियर डॉक्टर को स्वाइन फ्लू होने के बाद से जूनियर डॉक्टरों में डर फैल गया है। सुमन के इलाज में लगे तीन और जूनियर डॉक्टरों ने अपने सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इसके अलावा तीन सैंपल बिड़ला हॉस्पिटल से भेजे गए हैं। इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट सोमवार को आएगी।

काजल को किया डिस्चार्ज
स्वाइन फ्लू पीड़ित काजल की हालत में काफी सुधार है। रविवार को बिड़ला हॉस्पिटल के मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. जय माथुर ने चेकअप करने के बाद काजल को डिस्चार्ज कर दिया। काजल को तीन दिन बाद रुटीन चेकअप के लिए बुलाया है। उधर, जेएएच के स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती सुमन की हालत में भी सुधार है।
कोल्ड क्लीनिक आज से होगा शुरू
जेएएच की अोपीडी के कमरा नंबर-9 में स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए कोल्ड क्लीनिक सोमवार से शुरू किया जाएगा। इस क्लीनिक में मेडिसिन, ईएनटी और पीडियाट्रिक के डॉक्टर सुबह नौ से दोपहर डेढ़ बजे तक बैठेंगे। इसमें सर्दी, जुकाम, खांसी के मरीजों का इलाज किया जाएगा। जीआरएमसी के डीन डॉ. जीएस पटेल ने बताया कि सोमवार से स्वाइन फ्लू की विशेष अोपीडी शुरू हो जाएगी।