पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्रोल पंप व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

CCTV में कैद हुआ हत्या की तस्वीरें, पांच मिनट में गोलियों से भूनकर भागे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(पहले अंदर आए और पिस्टल दिखाई...और फिर गोली मार दी।)
जौरा /मुरैना. मुरैना-सबलगढ़ मार्ग पर उरहेरा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के मालिक गिर्राज अग्रवाल की बदमाशों ने मंगलवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी। लुटेरे, पंप से 38 हजार रुपए लूटकर भाग गए। पुलिस, वीडियो फुटेज के आधार पर बदमाशों को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। बदमाशों ने पिस्टल से फायर किया, गोली पेट्रोल पंप मालिक गिर्राज अग्रवाल के सीने के बाएं तरफ लगी। पांच मिनट में उनकी मौत हो गई।
पेट्रोल पंप का स्टाफ उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचा जहां डाक्टर आनंद गोयल ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम 5.45 बजे ब्लैक कलर की पल्सर पर सवार होकर तीन बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। बदमाशों ने बाइक में 200 रुपए की पेट्रोल भरा कर सेल्समैन दिलीप से कमीशन के 20 रुपए लौटाने की बात कही। सेल्समैन ने कमीशन देने से मना किया तो एक बदमाश, पेट्रोल पंप मालिक की केबिन में गया।
कुछ ही देर में दूसरा बदमाश भी केबिन में दाखिल हो गया। दोनों बदमाशों की गिर्राज अग्रवाल से कुछ कहा-सुनी हुई। एक बदमाश ने मुनीम विद्याराम सखवार के कब्जे से बैग व मोबाइल छीना और उसमें से तिजोरी की चाबी निकालकर केबिन के अंदर वाले कमरे में घुस गया। बदमाश ने तिजोरी से 10 हजार रुपए निकाले। इसी दौरान गिर्राज अग्रवाल आगे की ओर बढ़े तो दूसरे बदमाश ने रिवॉल्वर से उन पर गोली चला दी। दोनों बदमाश केबिन से बाहर निकले और उन्होंने सेल्समैन दिलीप से भी 12 हजार रुपए तथा दूसरे सेल्समैन राहुल से 16 हजार रुपए लूट लिए।
बदमाश एक ग्राहक से 4600 रुपए भी लूट ले गए।
ग्राहक की बाइक की चाबी को बदमाशों ने खेत में फेंक दिया। पेट्रोल पंप मालिक गिर्राज अग्रवाल की हत्या व लूट की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंप स्टाफ से पूछताछ कर बदमाशों के हुलिया व वारदात के संबंध में जानकारी हासिल की। एसपी ने पेट्रोल पंप से सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज लेकर बदमाशों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। पेट्रोल पंप पर मई माह में भी विवाद हुआ था। तब बदमाशों को पुलिस ने कुछ समय बाद गिरफ्तार कर लिया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....