पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chambal, Stopped Traffic On Ab Road, MP, Gwalior News

चंबल खतरे के पार, एबी रोड पर रोका ट्रैफिक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिवपुरी/श्योपुर/मुरैना/दतिया। कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण चंबल नदी खतरे के निशान को पार कर गई। देर रात 11 बजे नेशनल हाईवे-3 पर ट्रैफिक रोक दिया गया। धौलपुर से आने वाले ट्रैफिक को सायं 7 बजे राजस्थान की सीमा में ही रोक दिया गया था। देर रात कलेक्टर मुरैना भी चंबल के राजघाट पुल पर पहुंच गए। उधर शिवपुरी व श्योपुर के कई गांवों में आई बाढ़ में करीब दो सैकड़ा लोग फंस गए हैं।

शिवपुरी के बामौरकलां का आजादपुरा पुरबा टापू बन गया है। यहां फंसे आधा सैकड़ा ग्रामीणों को बीना से आई सेना की रेसक्यू टीम ने निकाला। शिवपुरी कलेक्टर आरके जैन का कहना है कि आजादपुरा में सेना ने फंसे लोगों को निकाल लिया है।

शिवपुरी जिले के आजादपुरा में फंसे लोगों को बीना से आई सेना की रेस्क्यू टीम ने निकाला
पार्वती नदी में उफान आने पर श्योपुर-कोटा व बंजारा डैम ओवरफ्लो होने से बड़ौदा-श्योपुर मार्ग बंद।
माताटीला बांध के गेट खुलने से दतिया के बसई में बेतवा किनारे के एक दर्जन गांव में हाई अलर्ट। ग्रामीणों को स्कूल भवन में पहुंचाया।