पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Changes Going On 100 Years Of Bollywood Bollywood Show

बॉलीवुड के 100 साल होने पर दिखा बॉलीवुड का बदलता सफर, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. स्थान होटल सेंट्रल पार्क, वर्ष 2014 और प्रस्तुति डांस के अलग-अलग माध्यम से बॉलीवुड के सौ वर्ष के स्वर्णिम सफर को दिखाना। कुछ ऐसा ही बॉलीवुड का सफर होटल सेंट्रल पार्क में लायंस क्लब ग्वालियर द्वारा आयोजित बॉम्बे टॉकीज में दिखाया गया। इसमें मंच पर लाइव परफॉर्मेंस निशा डांस ग्रुप के कलाकारों ने दी। इस अवसर पर क्लब मेंबर और पदाधिकारी मौजूद रहे।

पहली फिल्म राजा हरीशचंद्र- साल 1913 में मुम्बई का ओलंपिया थियेटर में दादा साहब फाल्के ने अपनी फिल्म 'राजा हरीशचंद्र' का प्रदर्शन किया। ब्लैक एंड व्हाइट पर्दे पर दादा साहब फाल्के की यह मूक फिल्म थी। इसके बाद मदन टॉकीज के बैनर तले ए ईरानी ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' बनायी। इस फिल्म की शूटिंग रेलवे लाइन के पास की गई थी।