(जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराते बेकाबू तांगा की टक्कर से गंभीर घायल अक्षय माहौर।)
ग्वालियर. समाधिया कॉलोनी के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने मंगलवार को एक बिना चालक के बेकाबू तांगे ने तीन लोगों को घायल कर दिया। घोड़ा सहित तांगा नाले में जा गिरा। बाद में लोगों ने तांगा और घोड़े को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तांगा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
तारागंज निवासी भागीरथ माहौर का 18 वर्षीय बेटा अक्षय माहौर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास ठेले पर सब्जी बेच रहा था। इसी बीच दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हारकोटा सीर की ओर से बिना चालक का तांगा तेजी से दौड़ा चला आया। इससे पहले कि कोई यह जान पाता कि तांगे में चालक नहीं है।
तांगे के घोड़े ने
अक्षय कुमार के ठेले में टक्कर मारी जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा और तांगा उसके ऊपर से निकल गया। इसके बाद तांगे की चपेट में आने से दूसरे ठेले पर सब्जी खरीद रहे चिरोंजीलाल शिवहरे घायल हो गए। इसके बाद तांगे ने वहां से हारकोटा सीर में किसी से मिलने स्कूटर से जा रहे उमेश पाठक में टक्कर मारता हुआ घोड़ा सहित तांगा सीधे नाले में गिरा।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जनकगंज पुलिस को दी और 108 एंबुलेंस को बुलवाया। 108 एंबुलेंस ने सड़क पर बेहोश पड़े
अक्षय कुमार को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने चिरोंजीलाल शिवहरे की शिकायत पर तांगा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....