(चेकिंग के दौरान युवती ने कहा-सर, मेरे पास 50 रुपए हैं, ये ले लो लेकिन गाड़ी छोड़ दो।)
ग्वालियर. दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का अभियान शुक्रवार को जारी रहा। इस दौरान कुछ ने रसूख दिखाया तो कुछ ने मिन्नतें कीं। लेेकिन जुर्माना भरना पड़ा। शाम को लक्ष्मीबाई समाधि के सामने चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी की बेटी के स्कूटर की चाबी खो जाने पर विवाद हो गया। लक्ष्मीबाई समाधि के बाहर चेकिंग के दौरान पुलिस ने हेलमेट के बिना स्कूटर चला रही छात्रा पल्लवी को रोका।
पल्लवी से जुर्माना भरने को कहा तो उसने पिता दिनेश यादव को बुला लिया। दिनेश पुलिस में हैं। वे जुर्माना भरने को तैयार हुए तो स्कूटर की चाबी खो गई। इस पर दिनेश व पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। फिर डीएसपी ट्रैफिक अजय त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने एजेंसी से दूसरी चाबी मंगवाई। तब जुर्माना भरकर पिता-पुत्री गए। पुलिस ने दिनभर में हेलमेट नहीं लगाने वाले 600 दो पहिया वाहन चालकों के चालान काटे।
हेलमेट पहने था, इसलिए बची जान
तानसेन रोड पर तेज रफ्तार स्कूल बस ने शुक्रवार को बाइक सवार आर्मी के रिटायर्ड जवान को चपेट में ले लिया। बाइक बस के अगले पहिए के नीचे दब गई लेकिन बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा था, इसलिए जान बच गई। हजीरा निवासी राकेश सिंह सेना से रिटायर हो चुके हैं। वे अब सिक्योरिटी एजेंसी में नौकरी करते हैं। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे तानसेन रोड पर उन्हें बस क्रमांक एमपी 07 पी 0502 ने चपेट में ले लिया। इनकी बाइक बस के अगले पहिए के नीचे आ गई, इनका सिर भी जमीन से टकराया लेकिन हेलमेट लगाए होने की वजह से सिर बच गया। हालांकि हेलमेट टूट गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें विवाद की तस्वीरें