ग्वालियर| मुख्यमंत्री का ग्वालियर दौरा फिर टल गया है। मुख्यमंत्री अब कब आएंगे? इस सवाल का उत्तर अफसरों के पास नहीं है। दौरा टलने की सूचना जैसे ही अफसरों को मिली तो बैठक रद्द कर दी गई। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान का 19 सितंबर को ग्वालियर सहित अंचल के कुछ अन्य जिलों में दौरा प्रस्तावित था। इससे पहले श्री चौहान का 13 सितंबर को दौरा प्रस्तावित था।
मुख्यमंत्री श्री चौहान शुक्रवार को ग्वालियर आने वाले थे। उनकी इस यात्रा को लेकर चार दिन से तैयारियां चल रही थीं। निगम आयुक्त मुख्यमंत्री की इस यात्रा के दौरान बड़े पैमाने पर शिलान्यास व लोकार्पण के कार्यक्रम कराना चाहते थे। बुधवार को तैयारियों से पहले दोपहर दो बजे कई विभागों के अफसर व कर्मचारियों को जिला पंचायत दफ्तर में बुलाया गया।
शाम पांच अफसर बाल भवन में इकट्ठे हुए। यहां से उन्हें यह कहते हुए वापस कर दिया कि मुख्यमंत्री का दौरा अभी टल गया है, इसलिए बैठक स्थगित कर दी गई है। कलेक्टर पी नरहरि ने कहा कि अगले दौरे की नई डेट अभी तय नहीं हुई है।