पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कॉन्ट्रेक्टर के भतीजे का अपहरण, तलाशने पर भी छात्र का कोई सुराग नहीं मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर. चाचा के घर रह कर नौवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा एक छात्र रविवार को लापता हो गया। घटना दोपहर में गोला का मंदिर स्थित पुष्कर कॉलोनी में हुई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर अपहृत छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

38 पुष्कर कॉलोनी से बिल्डिंग कॉन्ट्रेक्टर अवधेश भदौरिया का भतीजा शिवम (14) पुत्र राजेश भदौरिया लापता हो गया। शिवम अपने चाचा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। रविवार की शाम पौने चार बजे घर पर पहुंचा और उसके बाद वह घर से निकला फिर उसका कुछ पता नहीं चला। जब देर शाम तक वह वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की गई। तलाश में छात्र का कहीं भी सुराग न मिलने पर थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया।