मुरैना। जौरा थाना क्षेत्र के गैपरा फाटक के पास से मंगलवार रात एक बजे आरोपी एक महिला को उसके घर से जबरन अपहरण कर ले गए। आरोपियों ने महिला का अपहरण इसलिए किया क्योंकि महिला का देवर एक आरोपी की पत्नी को पहले भगा ले गया था और दिल्ली में उससे शादी कर ली थी। आरोपियों ने मंगलवार रात को बदला लेने के लिए महिला का अपहरण कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गैपरा निवासी राजू पुत्र सुरेश कुशवाह का छोटा भाई विनोद सरायछौला थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर निवासी पप्पू कुशवाह की पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था और दिल्ली में शादी कर ली थी। इसी बात का बदला लेने के लिए मंगलवार को पप्पू, मुनेश, अर्जुन, रामकरन पुत्रगण रामजी कुशवाह मंगलवार रात करीब एक बजे गैपरा फाटक पर राजू के घर पहुंचे।
आरोपियों ने राजू के साथ मारपीट की और उसकी पत्नी 28 वर्षीय सुमानी को जबरन अपने साथ ले गए। जाते जाते आरोपियों ने राजू को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण व मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।
आगे की तस्वीरों में देखिए कैसे बेटी की डोली उठने से पहले ही उठ गई पिता की अर्थी और कुएं में मिली युवती की लाश, कैसे पुलिस की सताई युवती ने लगा ली खुद को फांसी और भी बहुत कुछ....