पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PIX: दबंगों ने पहले पति को पीटा लाठियों से फिर पत्नी को जला दिया जिंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(महिला की मौत के बाद विलाप करते परिजन साथ में घायल पति संतोष बरहार (सिर पर पट्टी बांधे)।)
शिवपुरी. दबंगों को गाली-गलौज करने से रोकना एक दंपति को महंगा पड़ गया। दबंगों ने पहले पति को लाठियों से पीटा, उसके बाद उसकी पत्नी को घर के पास जिंदा जलाकर मार डाला। महिला ने नायब तहसीलदार मनीष जैन को दिए मृत्यु पूर्व बयान में कहा है कि उसे पांच लोगों ने केरोसिन डालकर जिंदा जलाया है। महिला के पति ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही उसकी पत्नी की जान गई, क्योंकि जब पुलिस उसका मेडिकल कराने ले गई तब उसकी पत्नी को साथ में नहीं ले गई। घटना सोमवार की रात अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद में घटित हुई। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
सिरसौद निवासी संतोष बरहार सोमवार की रात अपनी पत्नी कमला के साथ घर के बाहर बैठा था। उसी समय घर के पीछे से गालियां देने की आवाज आने पर दोनों ने वहां पहुंचकर हरचरण, जीतू, नरेंद्र, महीपा , विनोद समेत 6-7 लोगों को ऐसा करने से रोका। इस पर उन लोगों ने संतोष को लाठियों से पीट दिया। संतोष को लहूलुहान हालत में लेकर कमला अमोला थाने पहुंची। पुलिस उसका मेडिकल कराने के लिए करैरा रवाना हुई। पीड़ित संतोष के अनुसार जब मुझे मेडिकल के लिए करैरा ले जाया जा रहा था, तब मेरी पत्नी भी पुलिस वाहन में बैठ गई, लेकिन पुलिस ने सिरसौद चौराहे पर उसे यह कहकर उतार दिया कि तुम घर जाओ। मैंने पुलिस वालों से कहा कि वह अकेली घर जाएगी तो वे लोग उसे मार डालेंगे।
पुलिस यह करती तो टल सकती थी वारदात
> दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने के बाद जब स्थिति तनावपूर्ण हुई तो तत्काल पुलिस फोर्स गांव में भेजा जाना चाहिए था।
> महिला को अकेला गांव नहीं भेजना था, क्योंकि आरोपी गांव में ही मौजूद थे।
> संतोष का मेडिकल चेकअप कराने के बाद यदि पुलिस सीधे गांव पहुंच जाती तो घटना को टाला जा सकता था। क्योंकि जितनी देर में संतोष को सिरसौद चौराहा से गांव तक पैदल पहुंचने में लगी, लगभग उतनी ही देर में महिला को जलाया गया है।
महिला को घर जाने के लिए पति ने ही कहा था
महिला को घर जाने के लिए उसके पति ने ही कहा था। घटना के कई कारण सामने आ रहे हैं, इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
-एमएस सिकरवार, एसपी, शिवपुरी
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....