पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Crowd Will Be Less Parking Space At Festival

त्योहार की भीड़ में कम पड़ेगी पार्किंग की जगह, समाधान के लिए अभी तक इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. त्योहार की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में खरीदारों की भीड़ पहुंचने लगी है। खरीदार कहां वाहन खड़े करेंगे और दुकान तक कैसे पहुंचेंगे? यह व्यापारियों की चिंता का विषय बन रहा है। पिछले एक दशक से हर साल त्योहारी सीजन में इस चिंता से कारोबारी परेशान रहते हैं, पुलिस और प्रशासन तक अपनी समस्या पहुंचाते हैं, बंद कमरे में इस पर चर्चा होती है और स्थायी निदान की योजना भी बनाई जाती है लेकिन स्थायी निदान अब तक नहीं हो पाया है।
शहर में महाराज बाड़ा, दौलतगंज और सराफा बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ त्योहार के दिनों में रहती है। शाम के समय यहां पहुंचने वाले लोगों को पूरे बाजार में वाहन खड़ा करने की जगह नहीं मिलती। इन बाजारों में त्योहार से जुड़ी हर वस्तु मिलती है इसलिए यहां पर खरीदार ज्यादा संख्या में पहुंचते हैं। यहां पर पार्किंग व्यवस्थित न होने की वजह से आसपास के बाजारों में भी असर पड़ता है और त्योहार के दिनों के व्यस्ततम समय में इन बाजारों में भी ट्रैफिक जाम हो जाता है।

टाउन हॉल के पास पार्किंग की व्यवस्था कराई जाएगी
बाजारों में पार्किंग की अस्थायी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए टाउन हॉल के पास पार्किंग की व्यवस्था कराई जाएगी। सराफा व दौलतगंज में कौन से स्थान उपयुक्त हो सकते हैं, इसकी जानकारी देने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
समीक्षा गुप्ता, महापौर
त्योहार के मौकों पर भीड़ बढ़ने से बाजारों में पार्किंग की समस्या यहां आने वालों को परेशान करती है। इस परेशानी के तात्कालिक निदान के लिए जगह तलाशी जा रही हैं ताकि त्योहार के समय परेशानी न आए।
हरिवंश कन्हौआ, डीएसपी, ट्रैफिक
स्थायी रूप से पार्क किए जाने वाले वाहनों की वजह से दुकानों का रास्ता बंद हो जाता है। ऐसे में ग्राहक आगे बढ़ जाता है और जो ग्राहक वाहन खड़ा करते हैं उन्हें भी चिक-चिक करना पड़ती है।
राजेश हयारण, बर्तन कारोबारी, सराफा बाजार