पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दैनिक भास्कर टॉक शो: अलर्ट रहें, दूसरों को जागरूक करें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. शहर में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जिम्मेदार नागरिक सामने आए हैं। डॉक्टर और समाजसेवियों ने अपने-अपने स्तर पर जागरूकता अभियान शुरू कर दिए हैं। इसके तहत स्कूलों, पिछड़े क्षेत्रों में जाकर बचाव के बारे में बता रहे हैं।
स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए खुद अलर्ट रहें और अपने पास-पड़ोस को जागरूक करें। शुरुआत अपने घर से करें। सबसे पहले बच्चों को समझाएं कि वे अपने साथियों का रूमाल इस्तेमाल न करें। भीड़ भरे इलाकों में जाने से बचें। जाना जरूरी हो तो बचाव का ध्यान रखें। यहां लोगों के नजदीक जाने और हाथ मिलाने से बचें।
इसके बाद भी यदि खांसी, जुकाम और बुखार जैसी स्थिति बने तो तत्काल डॉक्टर के पास जाकर उनकी सलाह से ही दवाएं लें। यह बात मंगलवार को दैनिक भास्कर ऑफिस में आयोजित टॉक शो में चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने कही। टॉक शो में शहर के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था।
सभी ने कहा- स्वाइन फ्लू से बचने के लिए जागरूकता जरूरी
3 दिन में जुकाम ठीक न हो तो स्क्रीनिंग सेंटर पर दिखाएं
दो-तीन दिन में जुकाम ठीक न हो तो सरकारी अस्पताल में स्क्रीनिंग सेंटर पर दिखाएं। एक बार दिखाने के बाद दो दिन बाद फिर से चेकअप कराएं। जुकाम, खांसी की दवा खुद न लें, डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।'
डॉ. अनूप कम्ठान, सीएमएचओ
आईएमए के सभी डॉक्टर्स करेंगे लोगों को जागरूक
आईएमए के सभी डॉक्टर्स अपनी क्लीनिक में आने वाले मरीजों और उनके परिजन को जागरूक करेंगे। साथ ही कार्यशाला आयोजित कर स्वाइन फ्लू से बचाव का तरीका बताएंगे।'
डॉ. डीके जैन, अध्यक्ष, आईएमए
बचाव के लिए इंटेलीजेंस और अवेयरनेस की जरूरत
लोगों को जागरूक करने डॉक्टरों और मीडिया को एक्टिव होना चाहिए। स्वाइन फ्लू से बचने के लिए इंटेलीजेंस और अवेयरनेस की जरूरत है। जिसमें भी सिमटम्स आए, उसे आईसोलेट कर दें।''
प्रो. दर्शन सप्रा, एमिटी यूनिवर्सिटी
स्लम एरिया के लोगों को दी बचाव की जानकारी
स्वाइन फ्लू को देखते हुए बालरोग विशेषज्ञ को बुलाकर स्कूल के बच्चों का चेकअप कराया। उसकी कॉपी पैरेंट को भेज दी है और उन्हें जागरूक किया। स्लम एरिया के लोगों को भी जागरूक किया।'
डॉ. अजय लाल, प्राचार्य, आईटीएम ग्लोबल स्कूल
सामाजिक संगठन आगे आएं, करें जागरूक
अंचल में बहुत बड़े वर्ग को स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे वर्ग को जागरूक करने के लिए सामाजिक संगठन आगे आएं। भारत विकास परिषद भी इस कार्य में सहयोग करेगी।'
मुरारीलाल माहेश्वरी, भारत विकास परिषद
छात्रों को बताएंगे कि स्वाइन फ्लू से नहीं घबराएं
स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए कोई वैक्सीन है तो उसके बारे में लोगों को बताया जाए। कॉलेज में छात्रों को जागरूक करेंगे कि वे स्वाइन फ्लू से घबराएं नहीं।'
अखिलेश पांडेय, संचालक , बोस्टन कॉलेज
वेक्सीनेशन का प्रचार-प्रसार होना चाहिए
स्वाइन फ्लू के बारे में लोगों में जानकारी का अभाव है। इससे भयभीत होने की जरूरत नहीं है। वेक्सीनेशन का प्रॉपर प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। वकीलों को जागरूक करेंगे।'
सुधा शर्मा, अभिभाषक
समाज और मार्केट के लोगों को करेंगे जागरूक
स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। सिंधी समाज और सुभाष मार्केट में पैम्फलेट्स बांटकर व्यापारियों को स्वाइन फ्लू के बारे में जागरूक करेंगे।'
श्रीचंद वलेचा, अध्यक्ष, पूज्य सिंध हिंदू जनरल पंचायत