पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सर्द हवा चली, दिन में भी रात जैसी ठंड, रात में छाया कोहरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर। पिछले तीन दिन से चल रही सर्द हवा और शनिवार की बारिश के कारण बढ़ी ठंड से शहरवासी ठिठुर रहे हैं। रविवार को बारिश तो नहीं हुई पर बादलों के कारण दिनभर धूप नहीं निकली। हालांकि पिछले दिन की तुलना में पारा मामूली बढ़ा। छुट्टी होने के बाद भी सड़कों और बाजारों में ठंड के कारण कम लोग नजर आए। सुबह नौ से 10 बजे के बीच कुछ मिनट के लिए सूर्यदेव ने दर्शन दिए लेकिन ऐसा लगा जैसे बादलों की ओट से चांद झांक रहा हो।
महानगर में शनिवार को हुई बारिश के बाद लोग अनुमान लगा रहे थे कि रविवार को भी बारिश हो सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह से 4 से 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी हवा चली। इससे ठिठुरन बढ़ गई और सुबह साढ़े आठ बजे पारा 14.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सर्द हवा के कारण लोगों को दिन में भी रात जैसी कंपकंपा देने वाली ठंड का अहसास हुआ।
शनिवार की तुलना में रविवार को दिन का पारा 0.6 डिग्री बढ़कर दोपहर दो बजे कुछ देर के लिए 19.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 5.5 डिग्री कम रहा। इसके बाद तापमान फिर गिरने लगा। न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़त के साथ 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक रहा।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...