पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झाबुआ : पर्यटन का केंद्र बना धमोई तालाब, तो हाथीपावा की पहाड़ी पिकनिक स्पॉट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(धमोई तालाब के वेस्ट वेयर से पानी झरने के रूप में बह रहा है।)
झाबुआ. बारिश में अंचल की हरी-भरी घाटियां लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। पारा क्षेत्र में स्थित धमोई तालाब तो पर्यटकों के लिए बड़ा केंद्र बन गया है। वहीं झाबुआ से लगी हाथीपावा की पहाड़ी भी पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित हो रही है। गर्मी में शहर की पेयजल व्यवस्था का मुख्य स्रोत धमोई तालाब बारिश में पर्यटन का केंद्र बन गया है।
झाबुआ सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग सैर-सपाटे के लिए धमोई पहुंचने भी लगे हैं। यहां तालाब के वेस्टवेयर से बहते पानी ने झरने का रूप ले लिया है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। जिला मुख्यालय से धमोई की दूरी करीब 28 किमी है।
झाबुआ से पारा-कलमोड़ा होकर धमोई पहुंचा जा सकता है। बीच में रास्ता कुछ कठिन है, इसके बावजूद पर्यटक नैसर्गिक सौंदर्य से रूबरू होने का मोह नहीं छोड़ पा रहे। ग्रामीणों के अनुसार छुट्टी के दिन तो कई परिवारों का जमघट लग जाता है।
आगे की स्लाइड में हाथीपावा की पहाड़ियां हरी-भरी हो गई है।