पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार को नहीं पता संगीत सम्राट तानसेन की असली सूरत

तानसेन को दिखाया क्लीन शेव में तो कभी बढ़ा दी दाढ़ी, नहीं पता असली सूरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(नेशनल आर्ट गैलरी में मौजूद तानसेन की प्रामाणिक तस्वीर।)
ग्वालियर. संगीत सम्राट तानसेन की याद में यहां होने वाले सालाना तीन दिवसीय तानसेन समारोह में सरकार हर बार उनकी सूरत ही बदल देती है। प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठापूर्ण समारोह में मंच से लेकर स्मारिका तक में हर साल तानसेन के जो चित्र प्रकाशित किए जाते हैं, वे अलग-अलग ही होते हैं, जबकि तानसेन के सिर्फ दो चित्र ही प्रामाणिक माने जाते हैं।
नेशनल आर्ट गैलरी में मौजूद फोटो माना जाता है प्रामाणिक

कई दशक तक तानसेन समारोह समिति से संबद्ध रहे डॉ. कमल वशिष्ठ के अनुसार तानसेन के दो चित्र नेशनल आर्ट गैलरी दिल्ली में हैं। इनमें से एक में वे हाथ जोड़े खड़े हुए हैं और दूसरे में स्वामी हरिदास के सामने बैठे हुए हैं। इसमें अकबर लता-वृक्ष की ओट में खड़े दिखाई दे रहे हैं। बरसों तक इन्हीं दो चित्रों का उपयोग किया जाता रहा है।'
कला समीक्षक श्याम अग्रवाल के मुताबिक एक बार तो किसी ने संगीत सम्राट की एक ऐसी तस्वीर प्रकाशित की थी, जिसमें उन्हें दाएं हाथ की जगह बाएं हाथ से तानपूरा बजाते हुए दिखाया गया था। ऐसा संभव ही नहीं है। आयोजन से ऐसे लोग जुड़ेंगे, जिन्हें न कला की समझ है, न संस्कृति की, तो ऐसा ही होगा।'
आगे की स्लाइड्स में देखें, 2010 से 2014 तक कैसे बदली तानसेन की तस्वीरें...