पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. कानों में मोबाइल के ईयर फोन की लीड लगाए रेलवे ट्रैक पार कर रही छात्रा मालगाड़ी की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गई। हादसा बुधवार को दोपहर दो बजे बिरला नगर स्टेशन के पास डाउन ट्रैक पर हुआ।
छात्रा मोबाइल फोन पर इस कदर खोई थी कि मालगाड़ी का ड्राइवर हॉर्न बजाता रहा, लेकिन उसे आवाज सुनाई नहीं दी।
छात्रा का नाम दिव्या तोमर (20) था। दत्तपुरा मुरैना में रहने वाली दिव्या यहां बिड़ला हॉस्पिटल में ट्रेनिंग के लिए आई थी और वापस घर जाने के लिए बिरला नगर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। जीआरपी थाना प्रभारी ओडी मिश्रा ने बताया कि दिव्या पुत्री जितेंद्र सिंह तोमर ट्रेनिंग के बाद वापस मुरैना जाने के लिए बिरला नगर रेलवे स्टेशन पहुंची और ट्रैक पार कर प्लेटफार्म बदलने लगी। उसके कान में मोबाइल फोन की लीड लगी थी।
इसी दौरान मालगाड़ी ग्वालियर रेलवे स्टेशन से बिरला नगर की ओर आ रही थी। दिव्या को ट्रैक पर देखकर मालगाड़ी के ड्राइवर ने उसे सावधान करने के लिए हॉर्न भी बजाया, लेकिन वह आवाज न सुन सकी। स्टेशन पर खड़े लोगों ने भी दिव्या को सचेत करने के लिए काफी आवाजें दीं, लेकिन मोबाइल में उनकी आवाज भी दिव्या के कानों तक नहीं पहुंची। इसी दौरान मालगाड़ी दिव्या के काफी नजदीक आ गई।
जब तक दिव्या संभलती, तब तक काफी देर हो चुकी थी। दिव्या की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मालगाड़ी के ड्राइवर ने दिव्या को देखने के बाद ट्रेन की गति भी धीमी कर दी थी, लेकिन जब तक ट्रेन रुकती, हादसा हो चुका था।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर.....
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.