पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Doctors Beaten By Attenders After Patient's Death In ICU

एएसआई की आईसीयू में मौत, गुस्साए परिजन ने की तोड़फोड़, डॉक्टरों के साथ मारपीट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(जयारोग्य अस्पताल के आईसीयू में हुई मरीज की मौत से गुस्साए लोगों की तोड़फोड़ )
ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार शाम इलाज के दौरान दतिया से लाए गए पुलिस के एएसआई की मौत हो गई। नतीजतन गुस्साए परिजन नेआईसीयू में तोड़फोड़ करते हुए डॉक्टरों की पिटाई कर दी। मृत एएसआई की पत्नी का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से पति की मौत हुई है। जबकि डॉक्टरों के मुताबिक एएसआई को दिल का दौरा पड़ने के बाद गंभीर हालत में लाया गया था। उनका जीवन बचाने के लिए भरपूर कोशिश की गई। इसके बावजूद परिजन तोड़फोड़ और मारपीट पर आमादा हो गए। हंगामे में एक डॉक्टर और आईसीयू में तैनात कुछ कर्मचारी घायल भी हो गए।
दिलया में पदस्थ एएसआई चंद्रशेखर सेन को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ के बाद जयारेग्य के आईसीयू के लए रैफर किया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक सेन की हालत गंभीर थी, उन्हें जीवन रक्षक इंजैक्शन देने के बाद माउथ-रीससिटेशन भी दिया गया, लेकिन कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। जबकि मृत एएसआई की पत्नी अनीता सेन के मुताबिक डॉक्टरों ने उनके पति से ईसीजी के लिए सांस खींच कर रोकने के लिए कहा, जिससे उनकी मौत हो गई।
आगे की स्लाइड में देखिए आईसीयू के अंदर तोड़फोड़ के बाद का दृश्य...