ग्वालियर. मध्यप्रदेश में स्वाइन फ्लू जितनी तेजी से अपने पैर फैला रहा है उतनी ही धीमी चाल शासन की है। अंचल में एक के बाद एक मौत का सिलसिला जारी है और जिम्मेदार अधिकारी अभी स्वाइन फ्लू से निपटने के इंतजाम ही नहीं कर पाए हैं। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से ग्वालियर-चंबल संभाग में महज 19 दिन में स्वाइन फ्लू से पीड़ित चार मरीजों की मौत हो गई और दस मरीज पीड़ित हैं। अभी तक कुल 20 संदिग्ध मिले थे।
स्वाइन फ्लू का इलाज
ऐसे करें बचाव:
- 4-5 तुलसी के पत्ते, 5 ग्राम अदरक, चुटकी भर काली मिर्च पाउडर और इतनी ही हल्दी को एक कप पानी या चाय में उबालकर दिन में दो-तीन बार पिएं।
- गिलोय (अमृता) बेल की डंडी को पानी में उबाल या छानकर पिएं।
- आधा चम्मच हल्दी पौन गिलास दूध में उबालकर पिएं।
होम्योपैथी
कैसे करें बचाव: फइन्फ्लुएंजाइनम-200 की चार-पांच बूंदें, आधी कटोरी पानी में डालकर सुबह-शाम पांच दिन तक लें। इसके साथ सल्फर 200 लें। इससे इम्यूनिटी बढ़ेगी और स्वाइन फ्लू नहीं होगा।
आगे की स्लाइड में पढ़ें ऐसे बरतें सावधान...