पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सर, कार से जाते वक्त भूकंप आ जाए तो हम क्या करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर. हम सड़क पर कार से जा रहे हों और अचानक भूकंप आ जाए तो क्या करना चाहिए। घर में ऊपरी मंजिल पर हों तो कैसे बचा जा सकता है। ऐसे कई सवाल बुधवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स में आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में छात्रों ने एक्सपर्ट से पूछे। एक्सपर्ट ने छात्रों की जिज्ञासाओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से दूर किया।

होमगार्ड मुख्यालय की ओर से आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि आईजी ग्वालियर आदर्श कटियार ने कहा कि आपदा प्रबंधन पर कार्यशालाएं बड़े स्तर पर आयोजित होनी चाहिए, जिससे हर वर्ग को इसकी जानकारी हो सके। कार्यक्रम में एसीएफ लाल सुधाकर सिंह और डिवीजनल कमांडेंट संगीता डी. कुमार भी उपस्थित थीं। आपदा प्रबंधन एक्सपर्ट प्रो. अशोक सिंह चौहान, जियोलॉजिस्ट सुयश कुमार और डॉ. संजीव बेहरा ने छात्रों व नागरिकों को जानकारी दी। वर्कशॉप को डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट एनएम गुप्ता ने कोआर्डिनेट किया।