पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Energy Saving Is A Big Challenge, Children Described By Poster

एनर्जी बचाना एक बड़ी चुनौती, बच्चों ने बताए पोस्टर के जरिए बताए उपाय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(एनर्जी सेविंग के संदेश देने वाले पोस्टर बनाते हुए छात्र)
ग्वालियर। एनर्जी को बचना ही उसके उत्पादन में बढ़ावा देना है और इससे भविष्य की जरूरतों की पूर्ति होगी। इसके लिए कई उपाय भी हैं, लेकिन उन पर अमल की जरूरत है। इन उपायों को स्कूली छात्रों ने अपने पोस्टर के जरिए बताने का प्रयास किया।

यह प्रतियोगिता लिटिल एंजिल्स हाईस्कूल में हुई और शहर के कई स्कूलों के छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया। एक पोस्टर बताने का प्रयास किया कि ऊर्जा के जो प्राकृतिक स्रोत हैं, उनका इस्तेमाल करना होगा। खासतौर से सौर ऊर्जा भविष्य का एनर्जी स्रोत है और उस ओर ध्यान देना चाहिए। दूसरे पोस्टर में बताया गया कि पर्यावरण को नुकसान नहीं हो, इसके लिए ग्रीन एनर्जी की अवधारणा पर काम करना होगा।

स्कूली छात्र किसी प्रतियोगिता के लिए एकत्र हों और साथ में सांस्कृतिक प्रोग्राम नहीं हो, ऐसा हो नहीं सकता। पोस्टर मेकिंग के साथ कुछ छात्रों ने डांस की प्रस्तुति दी तो कुछ ने अपने गिटार बजाने के हुनर को सामने रखा।
आगे की स्लाइड में देखिए पोस्टर मेकिंग और सांस्कृतिक प्रोग्राम से जुड़ी तसवीरें........