पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Engineering Students Give Education To Labour Childrens

एक 'मुस्कान' की जंग: पॉकेटमनी बचाकर मजदूरों के बच्चों को दे रहे हैं शिक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. सिटी सेंटर इलाके में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले मजदूरों के बच्चों एवं बाल मजदूरों के जीवन में बीई करने वाले छात्रों का एक ग्रुप शिक्षा की मुस्कान लेकर आया है। इन बच्चों के लिए छात्रों ने पॉकेटमनी से पैसा बचाकर फंड एकत्र किया और अब वे इन बच्चों को बुक्स, बैग तथा स्टेशनरी उपलब्ध कराकर शिक्षित कर रहे हैं।
शिक्षक दिवस पर उन्होंने अपनी स्पेशल क्लास शुरू की और अब तक इनके पास 50 से अधिक बच्चे पढ़ने आ रहे हैं। इन बच्चों को पढ़ाने के लिए एक कोचिंग संचालक ने फुल फर्निश्ड क्लास रूम की नि:शुल्क व्यवस्था की है।
पॉकेटमनी से उठा रहे हैं पढ़ाई का खर्चा
कक्षा चार में पढ़ने वाली रोशनी और कक्षा तीन की सरस्वती सहित लगभग आधा सैकड़ा बच्चे शाम चार बजते ही सिटी सेंटर स्थित कैलाश विहार पहुंचकर अपने टीचरों का इंतजार करते हैं। कुछ समय पहले तक पैसों के अभाव में ये बच्चे या तो माता-पिता के साथ मजदूरी करते या फिर खेल-कूदकर दिन गुजार देते थे।
कुछ इंजीनियरिंग छात्र इसी इलाके में कोचिंग पढ़ने जाते, तो रोजाना बच्चों को घूमते देखते थे। ऐसे में इन छात्रों ने आपस में सलाह करने के बाद इन बच्चों को पढ़ाने का फैसला किया। इसके लिए जब बच्चों के माता-पिता से बात की, तो उन्होंने पैसा न होने की बात कही। तब छात्रों ने अपने परिजनों और दोस्तों से आर्थिक मदद हासिल की कुछ बच्चों के लिए ड्रेस और किताबों की व्यवस्था की। इसके बाद एक एनजीओ खोला। इससे जितने भी सदस्य जुड़ते गए, उन्होंने अपने-अपने स्तर पर पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था शुरू कर दी। इनकी क्लास में अब लगभग 50 बच्चे हैं, जिन्हें पढ़ाने के लिए मुस्कान के 200 सदस्य अपनी ड्यूटी भी फिक्स कर चुके हैं।
बच्चों में पढ़ने की लगन है
जब क्लास में बच्चे आते हैं, तो उनका उत्साह देखते ही बनता है। क्लास में इन्हें जो होम वर्क दिया जाता है, उसे ये पूरा करके लाते हैं। हमें भी इन बच्चों को पढ़ाना अच्छा लगता है।
उत्कर्ष शर्मा, बीई छात्र
पढ़ना अच्छा लगता है
मुझे यहां पढ़ना बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि यहां सभी लोग हमें अच्छे से समझाते हैं और मेरे जैसे और भी बच्चे यहां पढ़ने के लिए आते हैं।
रोशनी, स्टूडेंट
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....