(किन्नर की पहल पर सफाई में जुटे डबरा के नागरिक)
ग्वालियर। शासन-प्रशासन गुहार लगाने पर भी नहीं चेता, तो जिले के डबरा कस्बे की एक किन्नर ने नागरिकों को खुद अपने शहर की सफाई करने के लिए प्रेरित किया। इनकी पहल पर कस्बे के लोगों ने व्हॉट्सएप-ग्रुप बनाया और लोगों को जोड़ा।ग्रुप जुटा और बुधवार को शहर में सभी ने मिल कर गली-गली में जमा धूल-गंदगी को झाड़ फेंका।
मंत्री के घर में काम आई किन्नर की पहल
प्रदेश के कद्दावर मंत्री नरोत्तम मिश्रा के ग्रहनगर में यूं तो स्वच्छता अभियान के नाम पर सरकारी आयोजन हुए, लेकिन शहर की गंदगी की समस्या का समाधान नहीं हो सका। तब किन्नर शारदा ने नागरिकों से मिलजुल कर एक व्हॉट्सएप-ग्रुप बनवाया। खुद 21 हजार खर्च कर डबरा-डेवलपमेंट-फोरम स्थापित किया। फोरम ने अलख जगाई और लोगों को अपने शहर को साफ सुथरा रखने की शपथ दिलाई। समाज को संदेश देने के लिए सामूहिक सफाई आयोजन के लिए दिन तय किया गया। बुधवार को फोरम के सदस्य घरों से निकल पड़े और डबरा के कोने-कोने से गंदगी को साफ कर दिया।
किन्नर शारदा की पहल पर जुट गए हजारों हाथ, प्रशासन भी हुआ शामिल
शारदा के शहर विकास के काफिले में पहले तो कुछ नागरिक ही जुटे, लेकिन धीरे-धीरे इसमें टेकनपुर स्थित बीएसएफ के जवान, शहर का प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन भी जुड़ गया। नतीजतन बुधवार का सफाई अभियान पांच हजार लोगों का सफाई कारवां बन गया। शारदा के मुताबिक कारवां बन गया है, चल निकला है, वह अब सफाई तक सीमित नहीं रहेगा। उनका फोरम शहर के विकास की हर राह पर प्रशासन का मुंह ताकने की बजाय खुद आगे बढ़ेगा, तब प्रशासन से सहयोग मांगेगा।
आगे की स्लाइड्स में शहर की सफाई में जुटे बीएसएफ के जवान....